
उत्तराखंड- घूमने आई तीन महिलाएं बही, परिजनों में हड़कम्प, खोजबीन जारीखबर शेयर क
आज सुबह सुबह हरियाणा से अपने परिवार के साथ यहां देहरादून जिले के हरिपुरकलां रायवाला में गीता कुटीर घाट पर नहा रही तीन महिलाएं तेज बहाव में बह गई।
तीनों को बहते देख मौके पर हड़कंप मच गया
इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ ने खोजबीन जारी रखी लेकिन तीनों का कहीं कोई पता नहीं चला।
बताया जा रहा है कि परिजनों के साथ उत्तराखंड घूमने आई एक युवती और दो महिलाएं रात में एक आश्रम में रुकी हुई थी।
और आज सुबह लगभग 5:00 बजे जब वह कुटीर घाट पर नहाने के लिए पहुंची तो देखते ही देखते बह गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के मुताबिक बहने वालों में 24 वर्षीय नेहा पुत्री सतवीर सिंह और कुसुम 36 वर्ष पत्नी राजेश और सीमा पत्नी नरेंद्र उम्र 34 वर्ष सोनीपत हरियाणा निवासी है।
तीनों की बहने की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने खोजबीन शुरू कर दी है लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला।
हरियाणा से उत्तराखंड घूमने आई युवती और दो महिलाएं गंगा में बहीं, रेस्क्यू आपरेशन जारी





