पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आरोप लोकतंत्र में मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है ,बोले क्या भाजपा, राहुल गांधी के ट्रेंड होते हुए ट्वीट से इतना डर गई ,पूरी ख़बर


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आरोप लोकतंत्र में मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है ,बोले क्या भाजपा, राहुल गांधी के ट्रेंड होते हुए ट्वीट से इतना डर गई है

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लिखते है कि
लोकतंत्र में मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है। मैंने एक मुहिम के तहत मैंभी
Rahul हूंँ को लेकर एक दलित परिवार का जिक्र करते हुये एक ट्वीट किया था, Twitter इंडिया ने मेरा #Twitter अकाउंट – http://www.twitter.com/harishrawatcmuk ब्लॉक्ड कर दिया है, इस शर्त के साथ कि आप मैं भीराहुल वाले ट्वीट को डिलीट कीजिये और अपना अकाउंट चालू करिये।

Rahul Gandhi ने एक दलित पीड़ित परिवार से मिलने गये, उनके दु:ख को बांटने गये जो सत्ता पक्ष के लोगों भाया नहीं। क्योंकि लाखों लोगों ने राहुल जी द्वारा परिवार का जिक्र करते हुये ट्विटर में एक Tweet किया, उस ट्वीआवाज देश की जनता ने अपना रोष व्यक्त किया, अपनी आवाज उठाई, कुछ लोगों ने ऑनलाइन उठाई, कुछ लोगों ने ऑफलाइन उठाई जो लोकतंत्र में सबका अधिकार है। अभी 3 दिन बाद 15 अगस्त को भारत का #
स्वतंत्रता दिवस आ रहा है, यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। लेकिन यहां हमारा अधिकार छीना जा रहा है, अभिव्यक्ति की आजादी क्यों छीनी जा रही है? पत्रकार_बंधुओं को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए क्योंकि वो हमारे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, इस बात को प्रमुखता से उठाएं, क्या लोकतंत्र में किसी पीड़ित से मिलना, उसकी आवाज बन्ना पाप है?
Twitter_इंडिया और भारत का संविधान लोकतंत्र में क्या इतना कमजोर हो गया है कि अभिव्यक्ति की आजादी/स्वतंत्रता, उसका अधिकार छीन लिया जा रहा है?

क्या भाजपा, राहुल जी के ट्रेंड होते हुए ट्वीट से इतना डर गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here