
उत्तराखंड: प्रदेशभर में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, कार्यालय बंद कर हड़ताल पर बैठ अब ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने सभला मोर्चा हड़ताल कर्मियों से उनकी वार्ता जारी

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सोमवार रात 12 बजे से हड़ताल शुरू कर दी है। 14 सूत्री मांगों को लेकर यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल के 10 संगठनों के करीब 3500 से अधिक बिजली कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन चला रहे हैं। इसके तहत न तो यूजेवीएनएल के विद्युत गृहों पर कर्मचारी काम कर रहे है और न ही बिजली से जुड़ी किसी भी गतिविधि में सहयोग कर रहे है।
वहीं, हड़ताल के बाद मंगलवार को उत्तरकाशी में सुबह मनेरी भाली एक और मनेरी पाली दो की टरबाइन थमी गई है। जिससे विद्युत उत्पादन ठप हो गया है। मनेरी भाली एक से प्रतिदिन 90 मेगा वाट व मनेरी भाली द्वितीय से प्रतिदिन 304 मेगावाट बिजली उत्पादन होती है
दोनों परियोजनाओं पर कल रात 12:00 बजे से उत्पादन ठप है। जिससे प्रतिदिन करीब सवा करोड़ राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं, उत्तरकाशी के कई इलाकों में बिजली गुल है।
देहरादून के ऊर्जा निगम में सचिव ऊर्जा सौजन्या, एमडी दीपक रावत, पूर्व एमडी नीरज खैरवाल सहित कई अधिकारी मौजूद हैं। अधिकारी लगातार कर्मचारियों को समझाने में जुटे हैं। लेकिन कर्मचारी मानने को तैयार नहीं है। वहीं, देहरादून में भी कई फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। दून के सभी बिजलीघरों में ताले लटके हैं। अधिकारियों के मोबाइल बंद हैं। उधर, बिजली कटने की वजह से लोग भी परेशान हो रहे हैं।
राजधानी देहरादून में भी 25 फीसदी इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के लगभग सभी पावर हाउस में बिजली उत्पादन रुक गया है। रात मलेरी भाली परियोजना ठप होने की वजह से सरकार ने लगभग 250 मेगावाट बिजली एनटीपीसी से ली है।
बता दें कि तीनों निगमों के ऊर्जाकर्मियों की सचिव वार्ता विफल हो गई थी। जिसके बाद कर्मचारियों ने रात से ही हड़ताल का एलान कर दिया।




