
कोरोना वॉरियर्स की भूमिका में यूथफॉउंडेशन के युवा प्रतिभागी ।।
यूथफॉउंडेशन मे सेना मे भर्ती पूर्व प्रशिक्षण ले रहे देहरादून के युवा कोरोना वॉरियर्स की भूमिका में देहरादून के अलग अलग थानों की पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं । यूथ फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी अखिल जोशी ने बताया कि कर्नल अजय कोठियाल का कहना है कि देश की सरहदों पर फौजी और अन्दर पुलिस एक एहम योगदान हमेशा से देती आयी है।

और इस वक़्त देश एक महामरी से लड़ रहा है। कोरोना से लड़ने के लिए पुलिस एक एहम भूमिका निभा रही है ऐसे में हमें सरकार की गाइडलाइन को मानना चाहिए और पुलिस का साथ देना चाहिए ,ऐसे में अब यूथ फाउंडेशन के नौजवान पुलिस के साथ मदद करते हुए नजर आ रहे है ।

23 अप्रैल से सेना मे जाने की चाहत रखने वाले युवा देश मे छाऐ कोरोना महामारी से निपटने के लिए विकासनगर पुलिस थाने ,सहसपुर ,प्रेमनगर,गढीकैट राजपुर ,रायपुर, हर्रावाला से लेकर डोईवाला से रानीपोखरी पुलिस थाने तक कोरोना वारियर्स के रूप मे कार्य कर रहे हैं।

इनके साथ यूथफाउडेशन के प्रशिक्षक भारतीय सेना से रिटायर ऑनरेरी कैप्टेन ताजबर सिह रावत ,कॉर्डिनेटर अंजू चंदेल, सतीश शर्मा भी शामिल है।





