
दूसरे पड़ाव पहुंची भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली
बाबा केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली के एक्सक्लूसिव
तस्वीरों को
बाबा केदारनाथ जी की चल विग्रह पंचमुखी उत्सव डोली बाबा के धाम कल पहुचेगी कर लो दर्शन यही से बोलो जय बाबा केदारनाथ
Posted by बोलता उत्तराखंड़ on Monday, April 27, 2020
हम आपको दिखा रहे हैं केदारनाथ धाम मार्ग से सीधे तस्वीरें आ रही हैं जिसमें बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली आज अपने द्वितीय पढ़ाओ भीम बली में पहुंच गई है।अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा की चल विग्रह पंचमुखी उत्सव डोली आज अपने द्वितीय पडाव भीमबली पहुंच गई है। बर्फ की चादरों से ढके बर्फीले रास्तों से होते हुए डोली आज भीमबली पहुंची है जहाँ केदारनाथ के पुजारी द्वारा पूजा अर्चना की गई।
कल प्रातकाल डोली भीम बली से केदारनाथ धाम के लिए रवाना होगी और कल शाम को केदारनाथ धाम में डोली का प्रवास होगा 29 अप्रैल को 6:10 पर मेष लग्न में मंत्रोचार के साथ बाबा केदारनाथ के मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे आपको बताते चलें कि इस बार केदारनाथ धाम को जाने वाला रास्ता भी बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है जिस कारण यहां आवागमन करना काफी कठिनाई भरा है जबकि केदारनाथ धाम में बर्फ हटाने के कार्य में जुटे मजदूर बिजली पानी और आवासीय भवनों को ठीक करने में लगे कर्मचारियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही बार-बार बदलते मौसम के कारण भी काफी दिक्कतें सामने आ रही है
अभि तक इस बार कोविड-19 के चलते आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
बाबा केदारनाथ जी की चल विग्रह पंचमुखी उत्सव डोली बाबा के धाम कल पहुचेगी कर लो दर्शन यही से बोलो जय बाबा केदारनाथ
Posted by बोलता उत्तराखंड़ on Monday, April 27, 2020







