
उत्तराखंड बधाई : उत्तराखंड की इन दो विभूतियों को दिए जाएंगे पद्मश्री पुरस्कार
बता दे कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश में पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। उत्तराखंड के खाते में इस बार सिर्फ दो पुरस्कार आए हैं वह भी पद्म श्री के रूप में।
चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को पद्म श्री देने की घोषणा की गई है।
इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए प्रेम चंद शर्मा को पद्म श्री मिला है।
साल 119 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इस सूची में 7 पद्म विभूषण,
10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं।




