
देहरादून: में इस कदर उफनाया नाला , ले ली एक कि जान दुःखद पानी का तेज बहाव ने खीच ली थी कार
बता दे कि राजधानी देहरादून में गुरुवार देर रात हुई बारिश ने एक युवक की जान ले ली। ये लोग दोस्त के घर से पार्टी कर लौट रहे ओर इन दो युवकों की कार बंजारावाला में उफनते नाले में बह गई। इनमें से एक युवक को स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचा लिया, जबकि दूसरा कार के साथ बह गया। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गयाथा और शुक्रवार को युवक का शव घटनास्थल से लगभग पांच किलोमीटर दूर नदी में बरामद किया गया।
निकाले गए युवक की पहचान राहुल शर्मा (29) निवासी राजपुर के रूप में हुई। उसने कार के साथ बहने वाले साथी का नाम नमन प्रताप (30) पुत्र विजय लाल निवासी आमवाला तरला रायपुर बताया।
नमन की तलाश के लिए तुरंत एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। उसकी कार घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर दूर मिली जबकि काफी तलाश के बाद शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ ने करीब पांच किलोमीटर आगे दूधली गांव के पास सुसवा नदी में नमन का शव बरामद किया। पटेलनगर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई भुवन पुजारी ने बताया नमन के पिता ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करते हैं। दोनों दोस्त एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। बृहस्पतिवार शाम को वह चानचक क्षेत्र में अपने दोस्त के घर पार्टी में आए थे। वहां से लौटते वक्त यह हादसा हुआ।
दोनों युवकों को पानी के तेज बहाव में जाने से पहले लोगों ने मना किया था लेकिन उन्होंने किसी की न सुनी और कार बहाव में ले गए। जैसे तैसे तेज बहाव को भी पार कर लिया लेकिन अगले ही पल नमन की कार ढलान की वजह से पीछे खींचती चली गई। लोगों के सामने ही पल भर में कार नाले में जा गिरी और नमन उसके साथ बह गया।
बता दे कि दरअसल में चांचक से लौटते समय काली मंदिर के पास गुरुवार रात लगभग एक बजे यह हादसा हुआ। यहां नाले पर पुल बना है। चांचक से आते वक्त इस नाले से पहले ढाल चढ़ना होता है। इस ढाल की शुरुआत में ही कॉलोनियों का पानी जाकर इस नाले में मिलता है।
चूंकि, गुरुवार रात को बारिश बहुत तेज थी तो इस पानी का बहाव बहुत अधिक था। यहां पहले भी छोटे मोटे हादसे हुए थे तो लोग वहां आने जाने वालों को आगाह करने के लिए खड़े हुए थे। नमन और राहुल भी वहां से गुजरते हुए राजपुर जा रहे थे।
ओर जैसे ही उनकी कार वहां पहुंची तो लोगों ने उन्हें रोका और कहा कि आगे मत जाओ। दोनों कुछ देर तो वहां रुके, लेकिन एकाएक वह कार पानी में ले गए। हादसे में बचे राहुल शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह तेज बहाव तो पार कर लिया था। लेकिन जैसे ही वो ढलान पर आगे बढ़े तो उनकी कार खुद-ब-खुद पीछे लौट गई। इसके बाद उफनते नाले में जा गिरी।
राहुल तो कार से पहले ही निकल गया था। पुलिस और लोगों ने उसे नाले से बाहर निकाल लिया। लेकिन, कार बहुत आगे चली गई थी। पुलिस ने लगभग 200 मीटर दूर से कार भी बरामद कर ली। कार में नमन प्रताप नहीं था। इसके कारण वहां रेक्क्यू के लिए एसडीआरएफ को बुलाना पड़ा। बता दे कि नमन को क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में सुसवा नदी के पास से बरामद किया गया







