
बागेश्वर में नौकरी का झांसा देकर ठग लिए साढ़े सात लाख रुपये, डीडीहाट निवासी आरोपित के खिलाफ तहरीर
ख़बर बागेश्वर से
बता दे कि इंटरनेशनल आउटबांडिंग कालिंग सेंटर में नौकरी के नाम पर एक युवक से साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए गए। ओर ये आरोपित पिथौरागढ़ जिले का निवासी है और पीड़ित का दोस्त है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बताया गया है कि कठायतबाड़ा निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के समय पिथौरागढ़ के डीडीहाट क्षेत्र के कापड़ी गांव निवासी कवींद्र सिंह सामंत से मुलाकात हुई। 2019 में कविंद्र के संपर्क में आया और उसने इंटरनेशनल आउटबांडिंग कालिंग सेंटर में नौकरी का झांसा दिया। उसने आरोपित के खाते में पैसा डालाना शुरू कर दिया। इसके बाद शबाना बेगम नाम से मेल आई। जिसमें पैसे मांगे गए थे। उसके बताए खाते में भी रुपये डाले। फिर अमनदीप और रोहित कुमार नामक युवकों संपर्क में आए और उनके बैंक खातों में भी पैसे डाले। पीड़ित ने बताया कि सात लाख 49 हजार रुपये कविंद्र ने उक्त खातों में मंगा लिए। यह भी कहा कि यदि उसकी नौकरी नहीं लगी तो पैसा वापस दिया जाएगा। पर अब वह आनाकानी करने लगा है।
वही इधर, सीओ बिपिन चंद्र पंत ने कहा कि कोतवाली में आरोपित के खिलाफ धारा 420 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
बता दे कि पहाड़ पर कोरोना के बाद से ठगी की घटनाओं में बाढ़ आ गई है। साइबर ठगी से लेकर नौकरी लगवाने तक के झांसे दिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सतर्कता ही इसका बचाव है। इसके अलावा यदि कोई घटना हो भी जाती है तो जितनी जल्दी पुलिस को बताएंगे उतने ही कम नुकसान व रिकवरी की संभावना रहेगी।
नहीं तो उसके बाद मामला जितनी लेट होगा उतना ही जटिल होता जाता है। पुलिस की सलाह है कि कभी भी अपनी बैंक व कार्ड की डिटेल किसी को न बताएं। बैंक आपकी डिटेल कभी नहीं पूछता। इसके अलावा नौकरी के लिए लिखित परीक्षा व इंटरव्यू होता है। ऐसे की किसी को पैसे देकर नौकरी के लालच में न पड़ें इसमें नाैकरी तो दूर अपना अपनी जमा पूंजी गंवाएंगे



