उत्तराखंड से बड़ी ख़बर : 10 सितंबर के दिन सचिवालय संघ महत्वपूर्ण बैठक कर सरकार के खिलाफ़ चरणबद्ध आन्दोलन का एलान करेगा


सचिवालय कार्मिकों के मुद्दों/ हितों एवं गोल्डन कार्ड में आ रही दिक्कतों/परेशानियों के संबंध में संघ द्वारा सरकार को दी गयी  1 माह की समयावधि समाप्त हो चुकी है। इन मांगो पर सक्षम अधिकारियो द्वारा कोई गम्भीरता न दिखाते हुये मात्र समितियाँ बनाते हुए औपचारिकता पूरी की जा रही है। सचिवालय संघ को अब अपने सेवा संवर्ग के सदस्यों के सेवा हितो के संरक्षण हेतु आन्दोलनात्मक कार्यक्रम की रूप रेखा तय करनी है, जिसके लिए सचिवालय संघ की अहम बैठक दिनांक 10.09.2021 (शुक्रवार) को समय अपरान्ह 2.30 बजे संघ भवन में आयोजित की जाएगी।
कृपया सभी पदाधिकारी इस महत्वपूर्ण बैठक मे अपनी अनिवार्य उपस्थिति देने का कष्ट करें, ताकि चरणबद्ध आन्दोलन कार्यक्रम की रूप रेखा पर सर्वसम्मति से अन्तिम निर्णय लिया जाना सम्भव हो सके🙏🙏

विमल जोशी
महासचिव
उत्तराखंड सचिवालय संघ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here