
ऋषिकेश-देहरादून मार्ग से बड़ी ख़बर
इंद्रमणि बडोनी चौक पर एक ऋषिकेश-देहरादून मार्ग से बड़ी ख़बर
मैक्स चालक सहित नौ लोग घायल
सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया,
जहां उनका उपचार चल रहा है।
दरअसल, बुधवार की सुबह छह बजे एक ट्रक हरिद्वार की ओर से ढाल वाला जा रहा था। इसी बीच एक मैक्स जो ऋषिकेश से चमोली जाने के लिए सवारियां भरकर निकली थी। वह ट्रक की चपेट में आकर पलट गई, जिसमें मैक्स का चालक पंकज 26 वर्ष पुत्र सुनील सिंह निवासी देवराडा थराली, मुकेश कुमार 36 वर्ष पुत्र मुरली लाल, धीरेंद्र सिंह 40 वर्ष पुत्र महिपाल सिंह निवासी थराली, ओम प्रकाश, कविता नेगी पत्नी महेंद्र सिंह नेगी घायल हो गए।
इसके साथ ही रैणा देवी पत्नी ज्ञान तिवारी, गंगा देवी 60 वर्ष पत्नी गंगा सिंह थराली नोटी, महेंद्र सिंह पुत्र भगवान सिंह ग्राम मेटा मला थराली चमोली, कविता 14 साल पुत्री महेंद्र सिंह,घायल हो गए। वहीं, पैदल अपने काम पर जा रहा माही लाल 58 वर्ष पुत्र भीम शाही भी उक्त दुर्घटना में घायल हो गये। सभी घायलों को आपातकालीन सेवा 108 से राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।




