रामनगर: इस वक्त की बड़ी खबर ग्राम छोई से आ रही हैं। जहां एक छात्र नेता ने अपनी जिंदगी की लीला को खुद ही समाप्त कर लिया। जी हां, छात्र नेता ने खुद को फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार महाविद्यालय के ग्राम छोई निवासी 24 वर्षीय छात्र नेता गौरव फर्त्याल ने बीती रात 2 बजे के करीब अपने घर मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार जन गौरव को संयुक्त चिकित्सालय भी ले कर गए लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। फिर प्रभारी एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। बता दें कि परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। इधर, घटना के कारणों का अभी पता नही चल सका है। गौरव के निधन से छात्र-छात्राओं में दुख की लहर है।
प्रभारी एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी के द्वारा संयुक्त चिकित्सालय में शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल, घटना के कारणों का अभी पता नही। छोई निवासी यशवंत फर्त्याल के इकलौते पुत्र गौरव, वर्ष 2016 में रामनगर महाविद्यालय के एनएसयूआई के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके है तथा अपने मधुर व्यवहार के लिये जाने जाते थे। गौरव के निधन से छात्र-छात्राओं व क्षेत्रवासियों में दुख की लहर व्याप्त है।