
भगवान सिंह की रिपोर्ट
चमोली /विकास नगर घाट
दुःखद दुर्घटनाग्रस्त होकर नंदाकिनी में गिरा इनोवा वाहन, एक की मौत
घाट-सितेल मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना
गोपेश्वर।
घाट-सितेल मोटर मार्ग पर बुधवार को वादुक गांव के समीप घटगाड गदेरे में एक इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर नीचे नदी में जा गिरा। वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। जिनमें से एक की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीकोट
(श्रीनगर) भेज दिया गया है। शाम करीब छह बजे घाट बाजार से चंद्र सिंह बिष्ट (42) ग्राम वादुक, घाट और जयवीर सिंह, सुंग गांव निवासी इनोवा वाहन से वादुक गांव जा रहे थे। वादुक गांव के समीप घटगाड़ गदेरे में वाहन अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा। दुर्घटना में चंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है।
जबकि जयवीर सिंह को गंभीर घायल अवस्था में सीएचसी घाट में प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीकोट भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग बारात से लौटकर वादुक गांव जा रहे थे।
इस दुःखद सड़क हादसे के बाद मृतक के परिवार में कहोराम मचा हुआ है ।





