
बता दे कि उत्तराखंड सरकार ने हमारे उत्तराखंड के शिक्षा एंव खेल मंत्री व पंचायत राज मंत्री अरविंद पांडेय व कुछ अन्य पर साल 2015 में नायब तहसीलदार से मारपीट के आरोप में दर्ज मुकदमा समेत चार मुकदमे वापस ले लिए हैं
ख़बर है कि शासन ने उनपर दर्ज इस मुकदमे के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व शांति भंग आदि की धाराओं में दर्ज तीन अन्य और मुकदमे भी वापस लेने की संस्तुति की है।
बता दे कि ये मुकदमे साल 2012 के बाद दर्ज किए गए थे।
वही इसी साल कुंडेश्वरी थाने में दर्ज मुकदमे समेत पुराने अन्य किसी मुकदमों पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। बता दे कि कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय जी पर विभिन्न थानों में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी अनुसार आरोप था कि दिनेशपुर में नायाब तहसीलदार का वाहन रोक तत्कालीन गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय और उनके समर्थकों ने मारपीट की। इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
ओर समय समय पर अरविंद पांडये ने खुद को झूठे मुकदमे मैं फसाये जाने का आरोप भी लगया था।
दबंग पांडेय जी बधाई हो उत्तराखंड सरकार ने वापस लिए आप पर दर्ज चार मुकदमे।





