उत्तराखंड: जब मालूम चला कि सेना भर्ती कोटद्वार रैली में पहुंचे 10 युवक कोरोना संक्रमित है फिर रिपोर्ट देख अधिकारियों में मचा था हड़कंप…

उत्तराखंड: जब मालूम चला कि सेना भर्ती रैली में पहुंचे 10 युवक कोरोना संक्रमित है
फिर रिपोर्ट देख अधिकारियों में मचा था हड़कंप…

 

आपको बता दे कि कोटद्वार में विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली में शामिल होने पहुंचे रुद्रप्रयाग जिले के 10 युवक कोरोना संक्रमित मिले।
सोमवार सुबह सेना भर्ती से पहले जिला प्रशासन ने जिले के दस युवाओं की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट सेना भर्ती अधिकारी सहित कोरोना चिकित्साधिकारी को भेजी
वही रिपोर्ट मिलते ही सेना और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गए और उन्होंने भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही पीपीई किट पहनकर दस युवकों की पहचान की और उन्हें भीड़ से अलग कर दिया।
फिर इसके बाद युवाओं को एंबुलेंस से कोविड केयर सेंटर कौड़िया में भर्ती करा दिया गया
चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि इन युवकों का रुद्रप्रयाग में 18 दिसंबर को आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया था। रविवार देर रात को 10 युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
उधर भर्ती रैली के दूसरे दिन उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले के युवाओं ने दमखम दिखाया। प्रारंभिक कोरोना जांच, लंबाई जांच के बाद 3056 युवाओं ने 1600 मीटर की दौड़ लगाई, जिसमें से 676 युवा ही दौड़ पूरी कर पाए। जबकि 533 युवा अनुपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here