देवभूमी शर्मशार: मासूम की निर्मम हत्या, पतंग उड़ाने के बहाने कक्षा 5 की बच्ची से दुष्कर्म की भी आशंका

crime

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में एक क्रूरतापूर्वक घटना सामने आई है। यहां एक कॉलोनी से दिन के समय लापता हुई मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मासूम की लाश अपने घर से सौ मीटर की दूरी पर बने तीन मंजिले भवन के एक कमरे में मिली। गले में रस्सी पड़ी थी। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मासूम बच्ची के शव को सुबह 4 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एक आरोपी पुलिस हिरासत में है। तीन अन्य आरोपी होने की आशंका है और तीनों फरार हैं। फरार लोगों में मकान मालिक, नौकर और उसी मकान में दुकान चालने वाला शामिल है। पुलिस तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि, मासूम बच्ची को पतंग दिलाने के बहाने ने घटना स्थल वाले घर में बुलाया गया। बच्ची की हत्या करने के बाद उसे अलमारी के रेक में छिपा दिया था। बाहर से कमरे में ताला लगा दिया गया। शव के ऊपर से कपड़े डाल दिये, ताकि वह डमी दिखे। मासूम बच्ची कक्षा 5 में पढ़ती थी।

आरोपी का कपड़ों के थोक का काम है और घर में कपड़ों का गोदाम बना है। मासूम बच्ची के हाथ पीछे की तरफ बंधे थे और मुंह पर टेप चिपकाया था। शायद शव को रात में ठिकाने लगाने की योजना थी। इससे पहले ही आसपास के मकानों की तलाशी के दौरान पुलिस वक्त घर तक पहुंच गई। एक बच्चे ने पुलिस को बताया था, पतंग के लिए आरोपी ने उसे उक्त घर में बुलाया था। घटना के बाद आरोपी आराम से घर के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। शव बरामद होने के बाद फरार हो गए। एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here