



उत्तराखंड सरकार द्वारा शासकीय सेवा में उत्कृष्ट एवं इमानदारी पूर्वक कार्य करने के लिए
सूचना व लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल ऑफिसर के एस चौहान को मुख्यमंत्री सुशासन एवं उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इस मौके पर सचिव सूचना दिलीप जावलकर, महानिदेशक डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निदेशक डाॅ अनिल चंदोला सहित सूचना विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों व सहयोगी ने के ए एस चौहान जी को बधाई देते हुए इसे सूचना विभाग के लिए गौरवपूर्ण बताया है।

बता दे कि चौहान द्वारा अपने सेवाकाल में शासकीय सेवा में उत्कृष्ट एवं इमानदारी पूर्वक कार्य करने के कारण इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनके आउटस्टैंडिंग कार्य को देखते हुए इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।




श्री चौहान ने गत 2 सालो मै उत्तराखंड राज्य में विभिन्न फिल्म निर्माताओं के साथ समन्वय स्थापित कर उत्तराखंड राज्य को एक विशिष्ट पहचान दिलाई। साथ ही राज्य को आर्थिक रूप से काफी फायदा हुआ। पर्यटन की दृष्टिकोण से भी राज्य में बहुत अधिक फायदा हुआ इसके अतिरिक्त श्री चौहान द्वारा विगत कई वर्षों में राजपथ पर उत्तराखंड राज्य की झांकी का नेतृत्व किया गया जिसमें अन्य राज्यों की अपेक्षा उत्तराखंड राज्य को विगत 11 सालो में राजपथ पर उत्तराखंड की कला और संस्कृति पर आधारित झांकी का प्रदर्शन कर राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर ही नही बल्कि विश्व स्तर पर उत्तराखंड राज्य को एक विषय पहचान बनी।

बोलता उत्तराखंड परिवार की तरफ से भी चौहान जी को बहुत बहुत बधाई।
मुख्यमंत्री जी ये ऐसे अधिकारी है जो अधिकारी होते हुए भी जब भी समय मिलता है अपने रीति रिवाज़, पहाड़ की संस्कृति , पूर्वजो की विरासत को सजोय रखने के लिए जीते है।
जब ये अपने गाँव की तरफ होते है तो अफसर नही बल्कि
किसान, गाँव वाला, उनके बीच का व्यक्ति, साधारण सा उन जैसा ही दिखता है। ओर उनकी तरह ही काम करते है
कुल मिलाकर मुझे अच्छा लगा
बोलता उत्तराखंड को अच्छा लगा एक जमीनी अफसर को समानित किया जा रहा है जो अपनी जड़ों से जुड़ा ,जो अपने कर्म को ही भगवान समझता है।
जिसका स्वभाव विनम्र है,
जो सरल है , शांत है, अपने काम के प्रति वफ़ादार है,
जहा नही है अहंकार ,
जो गाँव घर बार, छोटो ओर जरुतमदो के लिए हर दम व्यक्तिगत रूप से है तैयार
ऐसे चौहान जी को मुख्यमंत्री सुशासन एवं उत्कृष्टता पुरस्कार देने के लिए त्रिवेन्द्र जी आपका धन्यवाद।

इसके साथ ही
मुख्यमंत्री सुशासन एवं उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए 20 अफसरों को भी चयनित किया गया है उन सभी सर जी को बधाई अगले अंक मैं उनके बारे मैं विस्तार से ख़बर लिखेंगे।





