
आज उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री ओर ससतपाल महाराज ओर वन वन मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत ने एक साथ विधान सभा के सभा कक्ष में बैठक की।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जटिल प्रक्रिया को आसान किया जायेगा तथा पर्यटकों की सुरक्षा को विशेष महत्व दिया जायेगा। विशेष ट्रैकिंग रूट को पहचान कर पर्यटन ग्लोबल पर लाया जायेगा। गंगोत्री-गोमुख रूट पर जाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किया जायेगा। पर्यटकों को सिंगल विण्डो सिस्टम के आधार पर अनुमति प्रदान किये जाने के लिए कार्य योजना बनायी जायेगी।
वही वन मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड हरित प्रदेश के रूप में जाना जाता है। ईको टूरिज्म पर विशेष ध्यान रखते हुए पर्यटन और वन एवं पर्यावरण के संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित किया जायेगा। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रैकिंग रूट के मरम्मत करने की अनुमति प्रदान की जायेगी एवं पर्यटकों से लिए जाने वाली फीस को कम करने के लिए प्रस्ताव लाया जायेगा।

वही पर्यटन विभाग और वन विभाग पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आपसी समन्वय स्थापित कर सुविधाऐं प्रदान करेंगे। इस सन्दर्भ में मोदी ट्रेल ट्रैकिंग रूट, केदारनाथ ट्रेल ट्रैकिंग रूट, विवेकानन्द ट्रेल ट्रैकिंग रूट, केदारनाथ ध्यान गुफा ट्रेल ट्रैकिंग रूट को विकसित करने के सम्बन्ध में सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गयी। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सुविधाऐं प्रदान करने हेतु सिंगल विण्डो सिस्टम के आधार पर अनुमति प्रदान करने के लिए कार्य योजना बनायी जायेगी। इस उद्देश्य से पर्यटक ट्रैक रूट अध्ययन किया जायेगा। अभी तक डीएफओ, डी.एम., एल.आई.यू. एवं वन पंचायत विभाग जैसे विभिन्न स्तरों पर अनुमति प्राप्त की जाती है।
इस अवसर पर अपर सचिव पर्यटन सोनिका, महाप्रबन्धक जी.एम.बी.एन., ईवा आशीष श्रीवास्तव, निदेशक वित्त यूटीडीबीजे. जे.पी.एस.तोमर, निदेशक अवस्थापना यूटीडीबी आर.के. तिवाड़ी, डी.एफ.ओ. केदारनाथ अमित कंवर, पर्यटन विभाग के कमल किशोर जोशी, प्रदीप सिंह नेगी एवं जसपाल चैहान इत्यादि अधिकारी मौजूद थे।
वही इसके बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योग नगरी ऋषिकेश में योग महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
जो आगामी 1 मार्च से 7 मार्च तक चलेगा
इस चलने वाले योग महोत्सव में देश-विदेश के योगाचार्यों को आमंत्रित किया जायेगा। इसका उद्देश्य योग का प्रचार-प्रसार देश-विदेश मैं करना है। योग महोत्सव में केन्द्रीय आयुष मंत्री को आमंत्रित किया जायेगा। योग महोत्सव का प्रमुख आकर्षक कार्यक्रम पंडितराज द्वारा लिखित ‘गंगा लहरी’ का गायन होगा। योग महोत्सव में हेल्थी लाईफ, योगिक लाईफ, वैदिक लाईफ पर विशेष ध्यान आकृष्ठ किया जायेगा।
बहराल उत्तराखंड के हित के लिए , विकास के लिए , मंत्री सतपाल महाराज ओर मंत्री हरक सिंह रावत की संयुक्त रूप से ली गई बैठक महत्वपूर्ण संदेश देती है जो भविष्य में एक नई लकीर खिंचेगी
क्योकि अक्सर देखा गया है कि अलग अलग ली गई बैठकों मैं जो एक दूसरे से संबंधित है विकास के लिए ,उन महकमों के अफसर और अधिकारी अक्सर बैठकों में मंत्रियों को गुमराह करने का काम करते हैं ,लेकिन जब 2 महकमे के मंत्री एक साथ बैठे हो और बात विकास की हो तो अधिकारियों की गुमराह करने की मजाल नहीं और बात दिशानिर्देश सब सामने आ जाते हैं ,जिससे भला राज्य का होता है ।और विकास के कार्यो के लिए एक नई लकीर खींची जाती है बधाई हरक सिंह रावत को , बधाई सतपाल महाराज जी को।




