
उत्तराखंड आपको बधाई ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक होंगे रेलवे के 12 स्टेशन , नामों की सूची पर लगी मुहर भविष्य मैं यहा यहा रुकेगी आपकी पहाड़ की रेलगाड़ी ।
ख़बर सुखद है आपको बता दे के ऋषिकेश-कर्णप्रयाग के बीच बिछाई जाने वाली लगभग 125 किमी लंबी रेल लाइन पर कुल 12 रेलवे स्टेशन होंगे।बता दे कि जानकारी अनुसार रेल विकास निगम लिमिटेड मतलब आरवीएनएल ने इन 12 स्टेशनों की सूची जारी कर दी है। इस सूची को मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया था, जिस पर मुहर लग गई है बधाई हो जानकारी अनुसार रेलवे लाइन के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर हिमांशु बडोनी की ओर से भेजे गए नामों की इस सूची में न्यू ऋषिकेश से लेकर शिवपुरी, ब्यासी, देवप्रयाग, आक्सलरी, मलेथा, श्रीनगर, धारी देवी, रूद्रप्रयाग, घोलतीर, गौचर और अंतिम स्टेशन कर्णप्रयाग शामिल है। बस अब जल्द बोर्ड लगाने की तैयारी चलेगी।
खबर है कि कर्णप्रयाग रेलवे लाइन प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद ही ऋषिकेश में स्थापित होने वाले स्टेशन का नाम न्यू ऋषिकेश प्रस्तावित कर दिया गया था। ओर लगभग सभी औपचारिकताओं के पहले ही निर्माणाधीन स्टेशन के सामने नए नाम का बोर्ड भी लगा दिया गया है।
खबर थी कि न्यू ऋषिकेश नाम को लेकर निगम बोर्ड ने आपत्ति दाखिल की थी। ओर बोर्ड बैठक के दौरान एक सुर में कहा गया कि न्यू ऋषिकेश नाम बदलकर योग नगरी रखा जाए। यह प्रस्ताव बोर्ड में पास भी हो गया था और अंतिम मंजूरी के लिए शासन को पत्रावली भेजी गई थी। उससे पहले ही आरवीएनएल के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर भी लगा दी।
बहराल अब देखना ये होगा कि पहाड़ पर रेल पहुचने मैं अभी कितने साल ओर लगेंगे।





