
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। भगत सिंह कोश्यारी को सी. विद्यासागर राव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ये अहम जिम्मेदारी दी गयी है। आपको बता दें कि राव के 5 साल का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया है। वो 30 अगस्त 2014 को महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाये गये थे।
भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के दूसरे मुख्यमंत्री रह चुके हैं। नित्यानंद स्वामी के बाद उन्हें ये अहम जिम्मेदारी दी गयी थी। इसके अलावा वो राज्यसभा सांसद, नैनीताल से लोकसभा सांसद और कई महत्त्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं।
भाजपा में भी भगत सिंह कोश्यारी गहरी पैठ रखते हैं। भाजपा सदस्य से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक भगत सिंह कोश्यारी ने कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाली हैं। उत्तराखण्ड निर्माण के बाद भगत सिंह कोश्यारी प्रदेश के पहले भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कोश्यारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं और आपातकाल के समय 1977 में वे जेल में भी रहे हैं। 17 जून 1942 को कोश्यारी का जन्म हुआ था। वे अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर हैं और एक शिक्षक और पत्रकार भी रह चुके हैं।
वही पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी जी के राज्यपाल बनने पर सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उन्हें बधाई दी और प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का भी आभार जताया है मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि कोशियारी जी ने पार्टी के लिए किया है बहुत काम।
तो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी बधाई दी है





