श्री केदारनाथ धाम  शीतकाल के लिए कपाट बंद हुए. इस साल   पंद्रह लाख  एकसठ हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने किये भगवान केदारनाथ के दर्शन


उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022

 

*श्री केदारनाथ धाम  शीतकाल के लिए कपाट बंद हुए*

 

• सेना की मराठा रेजीमेंट  के बैंड की भक्तिमय स्वर लहरियों के बीच तीन हज़ार  से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने।

 

• इस यात्रा वर्ष रिकॉर्ड  पंद्रह लाख  एकसठ हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये*

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भव्य केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण, गौरीकुंड- केदारनाथ रोप वे के बनने से केदारनाथ यात्रा अधिक सुगम हो जायेगी : सीएम पुष्कर सिंह धामी

 

• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर तीर्थयात्रियों का आभार जताया।

 

 

 

केदारनाथ धाम: 27 अक्टूबर

 

आज भैया दूज के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार  प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये है। इस अवसर पर ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी  बने।

आज प्रात: तीन  बजे  केदारनाथ मंदिर खुल गया चार बजे से कपाट बंद करने की  समाधि पूजन प्रक्रिया शुरू हो गयी। पुजारी टी गंगाधर लिंग ने भगवान केदारनाथ के  स्यंभू ज्योर्तिलिंग को श्रृंगार रूप से समाधि रूप दिया गया ज्योर्तिलिंग को  बाघंबर, भृंगराज फूल,भस्म, स्थानीय शुष्क फूलों- पत्तों,   आदि से ढ़क दिया गया।इसके साथ ही  भकुंट भैरव नाथ के आव्हान के साथ ही गर्भगृह तथा मुख्य द्वार को जिला प्रशासन की मौजूदगी में बंद किया गया। इसके साथ ही पूरब द्वार को भी सीलबंद किया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर तीर्थयात्रियों का आभार जताया। कहा कि इस बार *चारधाम यात्रा  रिकार्ड पैंतालीस लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे है*

 

 

। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नयी केदार पुरी अस्तित्व में आ चुकी है जहां तीर्थयात्रियों को हर संभव सुविधाएं मुहैया हो रही है। गौरीकुंड- केदारनाथ रोप वे के बनने से केदारनाथ यात्रा अधिक सुगम हो जायेगी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो रही है।तथा केदारनाथ धाम में भी रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे।

 

 

 

1561882  (पंद्रह लाख एकसठ हजार आठ सौ बयासी) तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये है।

 

*कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ के लिए प्रस्थान हुई*

 

आज पंचमुखी डोली प्रथम पड़ाल राम पुर पहुंचेगी।

कल 28 अक्टूबर शुक्रवार को देवडोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रवास करेगी

तथा 29 अक्टूबर शनिवारको श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी।

 

इसी के साथ इस वर्ष श्री केदारनाथ यात्रा का समापन हो जायेगा तथा पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाएं शुरू हो जायेगी।

हेमकुंट साहिब को मिला कर यह संख्या पौने छयालीस लाख पहुंच गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here