बोलती तस्वीर : जब पहाड़ी से गिरा बोल्डर ,तो कार का ये हाल हो गया आप सतर्क रहकर पहाड़ो की यात्रा करे ( ओर जाने मोसम अपडेट रिपोर्ट )

बोलती तस्वीर : जब पहाड़ी से गिरा बोल्डर ,तो कार का ये हाल हो गया आप सतर्क रहकर पहाड़ो की यात्रा करे ( ओर जाने मोसम अपडेट रिपोर्ट )

आजकल उत्तराखंड के पहाड़ों से भूस्खलन के साथ-साथ बड़े बड़े बोल्डर गिरने की घटनाएं बढ़ रही है पिछले दिनों बोल्डर गिरने से राज्य के अलग-अलग स्थानों पर कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कई लोगों की जान चली गई आज फिर एक ऐसा हादसा हुआ है जहां पहाड़ी से कार के ऊपर बोल्डर गिरने से कार का कचूमर निकल गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार समय लगभग 03.15 बजे DCR उत्तरकाशी द्वारा यातायात पुलिस को सूचना दी गई कि मनेरा बाईपास रोड पर पहाडी से पत्थर आने के कारण एक वाहन (जो कि उत्तरकाशी से देहरादून की ओर जा रहा था) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है पुलिस द्वारा स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से तत्काल रेस्क्यू कार्य कर कार सवार घायल व्यक्ति नागेन्द्र पंवार पुत्र राजेन्द्र सिंह पंवार निवासी मेन मार्केट बाडाहाट उत्तरकाशी उम्र 32 वर्ष को अपने सरकारी वाहन से उपचार हेतु जिला चिकित्साल उत्तरकाशी लाया गया एवं घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गयी।

 

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड में अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी

राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

नैनीताल,बागेश्वर, पिथौरागढ़ मैं आज कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना

जबकि छह,सात और आठ को देहरादून, नैनीताल,बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अनुमान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here