
अल्मोड़ाः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। ताजा मामला अल्मोड़ा से सामने आया है।यहां बाड़ेछीना-शेराघाट मार्ग पर देर शाम एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए है। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं हादसे की सूचना से शादी की खुशियां एक पल में मातम में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन बारातियों को लेकर लौट रहा था.
जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर से बारात शेराघाट के पास किसी गांव में पहुंची थी. देर शाम वहां से लौटते समय बारातियों का यह वाहन शेराघाट से कुछ आगे अनियंत्रित होकर 100 फिट खाई में गिर गई. गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक युवक को कुचलती हुई हादसे का शिकार हुई. जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में बारात की गाड़ी में सवार 4 लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। वाहन के परखच्चे उड़ गए।
बताया जा रहा है कि गाड़ी का चालक नशे में था. जिस कारण उसका गाड़ी से संतुलन बिगड़ गया और हादसा हुआ. वहीं, घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस को दी. सूचना पहुंची राजस्व पुलिस ने गाड़ी में फंसे घायलों को वाहन से बाहर निकाला. साथ ही 108 सेवा की मदद से पीएचसी शेराघाट भेजा.






