
उत्तराखंड का लाल पुलवामा में आतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की शहादत को नमन 🙏 यही नही उनकी पत्नी भी शहीद पति को देख गर्व से भर गईं। अंतिम संस्कार के दौरान पहले उन्होंने अपने शहीद पति मेजर विभूति का माथा चूमा, फिर बोला आई लव यू… ओर बोली जय हिंद मेरे हीरो।
यही नही उन्होंने आगे कहा कि सबको पता है कि मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। हमेशा आपकी फिक्र रहती थी। आप मुझे मेरी जान से भी प्यारे हो। आप मुझे ही नहीं बल्कि पूरे देश से प्यार करते थे। सबसे प्यार करते थे। आपने देश के लिए अपनी जिंदगी दे दी। उन्होंने कहा कि मैं सभी से निवेदन करती हूं कि वे सहानुभूति न रखें, बल्कि बहुत मजबूत बनें,।
उन्होंने कहा कि आपने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति दे दी। आप सच में हीरो हो। मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि मैं आपकी पत्नी हूं। मेरा पति वीर है। मेरा ही नहीं बल्कि पूरे देश का हीरो है। आज जा रहे हो लेकिन याद रखना आप मुझसे कभी दूर नहीं हो सकते। हमेशा मेरे साथ रहोगे।
वो भी एक अमर प्रेम की तरह। जब तक मेरी सांस चलेगी, तब तक मैं सिर्फ आपको ही प्यार करूंगी। मैं सबसे प्रार्थना करती हूं कि वह इस वीर की शहादत पर सुहानूभुति न जताएं। इस नौजवान की कुर्बानी, जिम्मेदारी, देश के प्रति अहसास को समझें। यूआर माई हीरो, आई लव यू। जय हिंद।
निकिता जी का यह वीर रूप देखकर आसपास खड़े लोगों की आंखों में आंसू आ गए। मंगलवार को घर से अंतिम यात्रा शुरू हुई ।
तो हजारों की संख्या में लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मीलों तक साथ चले। हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया ओर वे पंचतत्व मैं विलीन हो गए।
यूआर माई हीरो, आई लव यू। जय हिंद।










