
धारचूला के जुम्मा गांव में रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर बरपाया। अतिवृष्टि से जामुनी और नालपोली तोक में सात मकान जमींदोज हो गए। मलबे में तीन बहनों और उनके चाचा-चाची समेत सात लोग दब गए। इनमें से तीनों बहनों और दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दंपती (तीनों बहनों के चाचा-चाची) लापता हैं। घटना में जुम्मा गांव के चार लोग घायल हुए हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और एसएसबी सहित पुलिस के जवान समाचार लिखे जाने तक लापता लोगों की खोजबीन में जुटे थे।
जामुनी तोक में चंद्र सिंह धामी, उनकी पत्नी हाजरी देवी और तीन भतीजियां संजना, रेनू और शिवानी मलबे में दब गईं। चंद्र सिंह के बड़े भाई जोगा सिंह ने पत्नी और दो बेटों के साथ सुरक्षित स्थान की ओर भागकर जान बचाई। मकान ध्वस्त होने से जुम्मा के नर सिंह, जयमती, दीया और अंजली घायल हो गईं। 
जुम्मा गांव के ही नालपोली तोक में सास-बहू मलबे में दब गईं। इसके अलावा, सुनीता देवी पत्नी दीपक सिंह और पार्वती देवी पत्नी लाल सिंह भी मकान ध्वस्त होने से मलबे में दब गए। जामुनी तोक के जोगा सिंह की तीन पुत्रियों संजना, रेनू व शिवानी के अलावा जामुनी की ही सुनीता देवी और नालपोली तोक की पार्वती देवी के शव बरामद हो गए हैं। मलबे में दबे जामुनी तोक के चंद्र सिंह और उनकी पत्नी हाजरी देवी की ढूंढखोज की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए हेलिकॉप्टर से धारचूला लाया गया है। 
जामुनी तोक में रहने वाले चंद्र सिंह को तबाही की आहट हुई तो सबसे पहले उन्होंने अपने भाई के घर जाकर उन्हें सचेत किया। भागकर पत्नी और तीन भतीजियों को जगाने आए तब तक मकान के साथ खुद भी मलबे में बह गए। तीन बेटियों, भाई और भाभी के मलबे में दफन होने से छोटे भाई का परिवार दहशत और सदमे में है।
इनकी हुई मौत
1 -संजना (15) पुत्री जोगा सिंह निवासी जामुनी।
2 – रेनू (11) पुत्री जोगा सिंह निवासी जामुनी।
3 – शिवानी (9) पुत्री जोगा सिंह निवासी जामुनी।
4 – सुनीता पत्नी दीपक सिंह निवासी जामुनी ।
5 – पार्वती देवी पत्नी लाल सिंह निवासी नालपोली।
ये अब भी हैं लापता
1-चंद्र सिंह पुत्र करन सिंह निवासी जामुनी
2 -हाजरी देवी पत्नी चंद्र सिंह निवासी जामुनी
ये हुए हैं घायल
1-नर सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी जुम्मा।
2-जयमती पत्नी सोबन सिंह निवासी जुम्मा।
3-अंजली पुत्री मान सिंह निवासी जुम्मा।
4- दीया पुत्री मान सिंह निवासी जुम्मा।
वही आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ आपदा प्रभावित क्षेत्र जामुनी व तोक सिराओडार गांव का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए निकल गए है
एसएसबी कैंप में आपदा प्रभावित ग्रामीणों से सीएम करेंगे भेट जिसके बाद धारचूला के स्थानीय लोगों से भी सीएम की रहेगी मुलाकात
उसके बाद मुख्यमंत्री उधम सिंह नगर दोपहर 3:00 बजे बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ जनता मिलन कार्यक्रम करेंगे
मुख्यमंत्री स्याम 5:30 बजे जनता मिलन व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ भेंट करेंगे मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री अपने निजी आवास में करेंगे
वही 1 सितंबर को सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री बूथ सत्यापन कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा उसके बाद खटीमा गोलीकांड की 26 वीं बरसी पर निर्माणाधीन शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन व पुष्पांजलि करेंगे अर्पित साथ ही वनखंडी महादेव शिव मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना उसके बाद मुख्यमंत्री जाएंगे चंपावत
चंपावत में बनबसा तक रोड शो करेंगे सीएम वहीं विधानसभा क्षेत्र चंपावत की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे सीएम साथी जनसभा को करेंगे संबोधित वही जन संवाद व कार्यकर्ताओं से भेंट कर वापस देहरादून आएंगे मुख्यमंत्री









