यहां खुलेगी टिहरी और उत्तरकाशी जिले की पहली मंडी, कोल्ड स्टोरेज की भी होगी सुविधा

देहरादून: नरेंद्रनगर के पास बगड़धार में टिहरी और उत्तरकाशी जिले की पहली सब्जी मंडी जल्द खुलेगी। खास बात यह है कि इसमें कोल्ड स्टोरेज की सुविधा भी उपलब्ध होगी। निर्माणाधीन मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने यहां चल रहे निर्माण और उसकी गुणवत्ता को भी देखा।

mostbet

कैबिनेट मंत्री उनियाल ने बताया कि, 10 करोड़ की लागत से बगड़धार के पास पर्वतीय जिलों के लिए सब्जी मंडी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इससे पहाड़ के किसानों की दशा और दिशा बदलने में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने ये भी बताया कि इस मंडी में अत्याधुनिक रुप से कोल्ड स्टोरेज की सुविधा होगी। इससे फलों और सब्जियों को जल्दी खराब होने से रोका जा सकेगा। कृषि मंत्री ने कहा कि आगामी दो माह में मंडी का निर्माण पूरा कर उसे जनता को समर्पित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here