
26 जनवरी को किसानों के उग्र आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, यह आंदोलन किसानों का नहीं बल्कि ऐसा लगा रहा है कि कांग्रेस का आंदोलन है। मुख्यमंत्री ने इस आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि, ऐसे सबूत मिले हैं कि इस आंदोलन में पाकिस्तान के भी इंवॉल्वमेंट के सबूत मिले है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आंदोलन में वे शक्तियां शामिल हैं, जिन्होंने सीएए, जीएसटी का विरोध किया इसमें टोटल एंटी लॉबी लेफ़्टिस्ट लोग शामिल हैं सीएम ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि, किसान किसी भी तरह से इस तरह की हरकत नहीं कर सकता है बल्कि, इसमें कुछ असामाजिक तत्व शामिल हैं।





