राजबब्बर , प्रदीप टम्टा के नेता हरीश रावत जी दुरबीन से देख कर इनको लगाओ फटकार ! ओर कहो अनिल बलूनी जी धन्यवाद।

  1. उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पहाड़ पुत्र श्री अनिल बलूनी ने आज खैरना में प्रस्तावित बैराज स्थल का निरीक्षण किया। नैनीताल नगर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए जिले के मुख्य विकास अधिकारी तथा सिंचाई एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ पहाड़ पुत्र श्री बलूनी ने योजना हेतु बनने वाले जलाशय निर्माण के संबंध में अधिकारियों से वार्ता की।*

पहाड़ पुत्र श्री बलूनी ने सांसद बनने के बाद नैनीताल और मसूरी जैसे प्रमुख पर्यटक नगरों की भीषण पेयजल समस्या का संज्ञान लेते हुए घोषणा की थी कि वे इन दोनों नगरों के लिए प्रधानमंत्री जी के विशेष कोष से पेयजल योजना हेतु धन उपलब्ध कराएंगे। मसूरी की पेयजल योजना स्वीकृत हो चुकी है और उसके लिए 147 करोड़ की धनराशि भी आवंटित हो चुकी है, टेंडर प्रक्रिया जारी है। योजनानुसार नैनीताल के पेयजल के समाधान हेतु खैरना से वाटर अपलिफ्टिंग होगी,

आवश्यकता हेतु वर्षभर पेयजल की निरन्तर आपूर्ति हेतु वहां पर जलाशय का निर्माण प्रस्तावित है।*

mostbet

पहाड़ पुत्र सांसद बलूनी ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि आने वाले समय की आवश्यकताओं को देखते हुए इस योजना की डीपीआर तैयार करें ताकि लंबे समय तक योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना की डीपीआर राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र को भेजी जाए जिससे इस योजना हेतु धन जारी कर कार्य प्रारंभ हो सके।*

वही पहाड़ पुत्र श्री बलूनी के साथ प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भील मौजूद थे।


धन्यवाद पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी भाई आपका बहुत बहुत।
बोलता है उत्तराखंड कहा है राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा?
कहा है राज्य सभा सांसद राजबब्बर ? क्या किया इन्होंने
अब तक उत्तराखंड के लिए ? राज्य सभा सांसद बनने के बाद? ये राजबब्बर ओर प्रदीप टम्टा हरीश रावत की सरकार के दौरान ही राज्य सभा सांसद बने थे।
क्या हरीश रावत जी से ये नही पूछा जाना चाहिए कि क्या किया इन दोनों ने अब तक या क्या प्रयास किया अब तक? सफल होना और ना होना अलग बात है पर किया क्या?
हरीश रावत जी बोलता है उत्तराखंड
यदि प्रदीप टम्टा जी और राजबब्बर ने राज्य के लिए राज्य सभा सांसद के तोर पर कुछ किया है अब तक तो ये बताए बोलता उत्तराखंड को?


ओर अगर कुछ ना कर पाये अब तक तो हरीश रावत जी आप राज्य का हित हर समय हर पल देखते है।इसलिए आप को फिर आज पहाड़ पुत्र राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के प्रयास को देखते हुये अनिल बलूनी जी को धन्यवाद कहते हुए , अपने बनाये हुए राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ओर राजबब्बर को फटकार लगानी चाहिए। आगे आपकी मर्ज़ी पर कड़वा सच यही है कि इन दोनों राज्य सभा सांसदों का काम उत्तराखंड ने ना देखा ना सुना। ओर अगर कुछ किया है।या प्रयास किया है तो बोलता उत्तराखंड के साथ करे ये दोनों मुद्दे की बात ।की हमने ये किया।हम उसको भी डंके की चोट पर छापेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here