पौड़ी मै होने वाली कैबिनेट की बैठक से पहले – यदि मुख्यमंत्री जी आपका दिल दुखा हो तो क्षमा।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भले ही इस समय ना राज्य के सांसद है ना विधायक ओर ना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
लेकिन उत्तराखंड राज्य के अंदर त्रिवेन्द्र सरकार क्या काम काज कर रही है। ओर क्या नही, किस काम काज पर त्रिवेन्द्र सरकार का समर्थन करना है और कहा पर प्यार से अपनी भाषा से, शब्दो से त्रिवेन्द्र सरकार पर तंज कस देते है ये बताने के लिए हर दा का फेसबुक पेज ही काफी है ।जो उनके मास्टर माइंड मै क्या चल रहा है वे क्या कहना चाहते है।और राज्य हित मैं क्या होना चाइये।
ओर सत्ता मैं बैठी भाजपा सरकार को किस तरह से जवाब देना है वो बखूबी जानते है
मगर प्यार से
क्योकि हर दा के चेहरे पर टेसन जरूर कभी देखने को मिली हो पर गुस्सा नही।
हर दा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखते समय पहले मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत को बधाई दी
ओर बाद मैं
देखिए क्या लिखा हरीश रावत ने

mostbet

हर दा ने लिखा है कि
पौड़ी में हो रही राज्य कैबिनेट की मीटिंग को लेकर मैंने एक टिप्पणी की थी कि #पौड़ी की उपेक्षा के लिये हमें भी और Trivendra Singh Rawat जी को भी क्षमा मांगनी चाहिए। शायद मुख्यमंत्री जी को कुछ आपत्ति है और उन्होंने मुझसे ये चाहा है कि वो कौन से कार्य हैं जो मेरी सरकार ने पौड़ी के लिये स्वीकृत किये और जो नहीं हो रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि क्षमा चाहने के लिये तो अकेले एनआईटी का मामला ही काफी है। फिर ना #नानघाट_पेयजल_योजना बन रही है, ना टिकाल गांव, ना खोला पातल की बन रही है, ना भैरवगढ़ी की। और भी कई पेयजल योजनायें हैं पागु आदि की जो बड़ी पेयजल योजनायें हैं, उन पर काम नहीं चल रहा है। #ल्वाली_झील के लिये पैसा स्वीकृत, सब कुछ स्वीकृत, डीपीआर बन गई मगर उसका काम भी ठप पड़ा हुआ है। बस अड्डे और टैक्सी स्टैंड को लेकर केवल लीपापोती हो रही है, हम काम प्रारंभ करके गये और केवल लीपापोती हो रही है। पौड़ी से #घन्याल_देवता मंदिर तक रोपवे की ताकि पौड़ी आ रहे पर्यटकों को एक अतिरिक्त आकर्षण मिल सके, उसका मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स स्टेडियम एंड कॉम्प्लेक्स जो पौड़ी के अंदर 90% बन चुका था, वो अब भी अपूर्ण पड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री जी, लिस्ट बहुत लंबी हो जाएगी, मैं कोई पॉइंट स्कोर करने के लिये इस बात को नहीं उठा रहा था, मैंने तो इसलिए कहा क्योंकि पौड़ी का अभूतपूर्व योगदान है राज्य निर्माण में। काश! मैं कुछ और कर पाता और जो मैं नहीं कर पाया, मैं दिल से चाहूंगा कि त्रिवेंद्र सरकार उस काम को पूरा कर दे और बढ़-चढ़कर के कर दे इसलिए यदि मुख्यमंत्री जी आपका दिल दुखा हो तो क्षमा।

तो वही हरीश रावत ने सीएम त्रिवेन्द्र को इस बात पर भी पहले बधाई दी कुछ इस तरह
#कोस्टगार्ड का भर्ती के #देहरादून, #उत्तराखंड में खुला , ये बड़ी खुशखबरी है। मैं कोस्टगार्ड के डी०जी० राजेन्द्र सिंह जी को बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं और Trivendra Singh Rawat जी को बधाई देना चाहता हूं।
त्रिवेंद्र सिंह जी ने कहा है कि ये सैन्य प्रदेश बनाने की दिशा में ये एक कदम है। त्रिवेंद्र सिंह जी इस सैन्य प्रदेश में सेना का भर्ती केंद्र #पिथौरागढ़ में जो सन 1987-88 में खोला गया था, बंद कर दिया गया है, उसको फिर से खुलवाइए तो मैं फिर से आपको बधाई दूंगा।

तो देखा आपने उत्तराखंड मै त्रिवेन्द्र सरकार क्या कर रही है और क्यां नही उस पर हरीश रावत की नज़र रहती है
जिसे वे आये दिन अपने फेसबुक पेज पैज पर लिख कर शेयर भी करते रहते है।

तो ये सब कुछ हरीश रावत जी को फेसबुक से  निकला है ।कुल मिलाकर  हरीश रावत  राज्य के काम काज ओर त्रिवेन्द्र सरकार पर अपनी नज़र बनाये   बैठे है। और उनके लिखने का अंदाज़ बार बार ये बताता है कि उन्हे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत से बेहद लगाव है ।और वे उनका समर्थन  भी करते  है पर जब बात भाजपा की हो तो फिर हर दा के तंज वाले शब्द निकल आते है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here