
आपको बता दे की ख़बर है कि मेयर अनीता शर्मा के पति और कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों के रवैये पर काफी नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अधिकारियों ने शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सहयोग नहीं किया तो वह भीख मांगकर सफाई का काम खुद करवाएंगे।
ख़बर विस्तार से मीडिया को जारी बयान में अशोक शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों ने जानबूझकर शहर की सफाई व्यवस्था को बेपटरी किया हुआ है।
‘ ना तो अधिकारी मेयर के फोन उठाते’
उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी मेयर अनीता शर्मा से बात करने तक को तैयार नहीं हैं। अधिकारी उनके फोन तक नहीं उठाते। भाजपा नेताओं के इशारे पर कर्मचारियों को इधर-उधर किया जाता है।
उन्होंने कहा कि नाले की सफाई नहीं हुई तो बरसात में शहर के लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि घाटों से निकाले गए कचरे के ढेर रोड़ीबेलवाला में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी भाजपा से मिले हुए हैं जिसका परिणाम यह है कि दो मार्च की बोर्ड बैठक की प्रोसिडिंग जो एक सप्ताह के अंदर तैयार कर विभागाध्यक्षों, पार्षदों को उपलब्धि करा दी जानी चाहिए अभी तक तैयार नहीं है। मेयर ने कहा कि
जब से मैं मेयर बनी हूं तब से नगर निगम द्वारा असहयोगात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। लेकिन हम जनता के प्रति जवाबदेह हैं और उनकी भलाई के लिए हमेशा काम करेंगे। हम पहले दिन से अपनी जैब से रुपए खर्च कर शहरवासियों के हित में काम करवा रहे हैं और ऐसा ही करते रहेंगे। अगर इसके लिए हमें भीख मांगने की जरूरत भी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे।बहराल अब देखना ये होगा कि मेयर अनिता शर्मा के बयान के बाद नगर निगम के अधिकारी क्या बयान देते है।और हरिद्वार को साफ रखने के लिए मेयर कब से चंदा मंगाती नज़र आएगी।





