
उत्तराखंड भाजपा के हरिद्वार विद्यायक क्या चाहते है कि ईमानदार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की नाक मिलकर काटेगें! ,
जिस तरह से कुँवर प्रणव ओर देश राज बयान जारी कर रहे है उससे तो यही लगता है। आपको बता दे कि अब इस बीच हरिद्वार जिले के खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह की ओर से की जा रही बयानबाजी के विरोध में सोमवार को झबरेड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गुर्जर बिरादरी के बड़े नेता चौधरी कुलवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए विधायक प्रणव के डीएनए पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन होने कहा कि न तो लंढौरा कभी रियासत थी और न ही प्रणव के पुरखे कोई रियासत खानदान से थे।

उन्होंने कहा कि प्रणव के पुरखे गोद लिए हुए थे। लंढौरा से 400 साल पहले झबरेड़ा में बड़ी जमींदारी थी । उनका कहना था कि यदि प्रणव अपने को राजा बताते हैं तो उनसे पहले और उनसे बड़े राजा हम है।
आपको बता दें कि कुछ दिनों से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन औैर देशराज कर्णवाल सार्वजनिक मंचों पर विवादित बयानबाजी कर रहे हैं।
ओर अब इसके लिए ही दोनों विधायकों को भाजपा द्वारा कारण बतओ नोटिस जारी किया गया है। जिसका जवाब उन्हें 10 दिन के अंदर देना है।
बहराल दोनों विधायक कारण जो भी बताए पर। ये बात साफ है कि ये दोनों विद्यायक बेकार की बयान बाज़ी कर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के लिए सर दर्द बन गए है।,
बहराल समय पर मौका देखते हुये कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि इन दोनों काले सफेद नागों को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने पाल रखा है जो भाजपा को खुद ही डसने का काम कर रहे है । राज्य हित में ना तो सीएम त्रिवेन्द्र के विद्यायक कुँवर प्रणव ने आज तक कुछ किया और ना देश राज कर्णवाल ने।
बहराल जीरो टॉलरेंस वाले ईमानदार पहाड़ पुत्र मुख्यमंत्री जी को इनकी वजह से सब कुछ सहना पढ़ रहा है।। अब तो पूरे पहाड़ से आवज़ भी आने लगी।है कि ऐसे विधायको को मुख्यमंत्री को पार्टी से जल्द ही निकाल देना चाहिए।





