उत्तराखण्ड: हल्द्वानी- रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, ओर फिर मची अफरा-तफ़री


 

कल देर रात हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के चंद कदम की दूरी पर रखे कूड़े के ढेर में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में एक दुकान भी आ गई, गनीमत यह रही कि आग की चपेट में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। वहीं आग लगने की सूचना मिलने पर एस०ओ० बनभूलपुरा प्रमोद पाठक और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया, आग का रूप इतना विकराल रहा की फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 वही एफएसओ मिंदर पाल सिंह ने बताया की आग किन कारणों से लगी है, इसके बारे जानकारी हासिल की जा रही है, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और किसी भी तरह का जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, 

हल्द्वानी- रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, मची अफरा-तफ़री, दमकल की टीम ने पाया आग पर नियंत्रण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here