
आन्दोलन समर्थन
ऊर्जा के तीनों निगमों के अधिकारियों/कर्मचारियो द्वारा अपनी जायज मांगों, विशेषकर उत्तर प्रदेश की भाॅति 09 वर्ष, 14 वर्ष एवं 19 वर्ष पर ए0सी0पी0 की अनुमन्यता किये जाने के सम्बन्ध में लोकतांत्रिक तरीके से चलाये जा रहे चरणबद्ध आन्दोलन के उपरान्त भी दिनांक 05 अक्टूबर, 2021 तक ऊर्जा निगम के अधिकारियों/कर्मचारियो की जवलन्त समस्याओं का निराकरण न होने की दशा में दिनांक 06 अक्टूबर, 2021 से होने वाली ऊर्जा निगम के आन्दोलनरत अधिकारियो व कर्मचारियो की अनिश्चितकालीन हडताल को उत्तराखंड अधिकारी-कार्मिक-शिक्षक महासंघ ने आज अपना समर्थन पत्र दिया है।
ऊर्जा निगम के कार्मिको की प्रमुख मांग का समर्थन करते हुये प्रदेश के राजकीय, निगम, निकाय के अधिकारियों/कर्मचारियो एवं शासकीय/अशासकीय शिक्षक व कार्मिक सेवा संघों द्वारा दिनांक 19.09.2021 को गठित उत्तराखण्ड अधिकारी-कार्मिक-शिक्षक महासंघ ने अपने घटक संघ एवं अभिन्न अंग के रूप में ऊर्जा निगम को इस आन्दोलन में अपना पूर्ण समथर्न दिया है तथा महासंघ इस बात पर दृढ-संकल्पित है कि ऊर्जा निगम के कार्मिक सेवा संघों द्वारा संचालित किये जाने वाले आन्दोलन कायर्क्रमो में महासंघ तत्परता के साथ अपने घटक संघ के साथ खडा रहेगा।
महासंघ के कार्य0अध्यक्ष । दीपक जोशी ने कहा है कि वर्तमान परिवेश की जो स्थिति है उसमे सरकार कर्मचारी संगठन की मांगो को अपेक्षाकृत रूप से स्वीकार कर निस्तारित करने हेतु गम्भीर है, परन्तु निर्णयकर्ता अधिकारियो की हीलाहवाली व मनमानी एव कार्मिक वर्ग से उपेक्षित दृष्टिकोण अपनाये जाने की प्रवृत्ति कार्मिक सेवा संघो को हडताल जैसे सख्त कदम उठाने हेतु बाध्य कर रही है। महासंघ की ओर से कहा गया है कि यदि लोकतांत्रिक तरीके से संचालित किये गये चरणबद्ध कायर्क्रम की समय सीमा के भीतर शासन के सम्बन्धित विभाग से मांग पूरी नहीं की जाती है तो दिनांक 6.10.2021 से होने वाली अनिश्चितकालीन हडताल में ऊर्जा निगमो के कार्मिक सेवा संघो को उत्तराखण्ड अधिकारी-कार्मिक-शिक्षक महासंघ पूर्ण सहयोग करेगा। किसी भी परिस्थिति में ऊर्जा निगम के किसी भी अधिकारी/कमर्चारी का शोषण एवं उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। महासंघ ऊर्जा निगम के कार्मिक सेवा सघों के साथ हर परिस्थिति में खडा है।
दीपक जोशी, कार्य0अध्यक्ष
उत्तराखण्ड अधिकारी-कार्मिक-शिक्षक महासंघ





