उत्तराखंड ये लो अच्छी खबर: जानिए आप अब अपने घर से पांच साल तक के बच्चों का आधार बनवा सकते है, कार्ड अपडेट भी कर सकते है 


उत्तराखंड ये यो अच्छी खबर: जानिए कैसे आप कैसे अपने घर से पांच साल तक के बच्चों का आधार बनवा सकते है, कार्ड अपडेट भी कर सकते है 

संचार सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला डाकिया अब घर-घर जाकर लोगों के आधार कार्ड भी बनाएगा। उत्तराखंड में पहले चरण में पांच साल तक के बच्चों के कार्ड बनाए जाएंगे। डाकियों को आईडी मुहैया करवाई जा रही है। जल्द ही इसके लिए प्रशिक्षण देकर सेवा शुरू कर दी जाएगी। 

दूरसंचार, मोबाइल सेवा समेत तमाम तकनीकी क्रांति के बीच कहीं खो से गए डाकिए अब एक बार फिर अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपनी सेवाएं देंगे। डाकिए घर-घर जाकर पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाएंगे।

वयस्कों के आधार कार्डों में मोबाइल नंबर अपडेट करने का कार्य भी करेंगे। इसके अलावा अन्य संशोधन भी किया जाएगा। विभाग की ओर से जल्द प्रशिक्षण शुरू करवाया जा रहा है। इसके बाद अल्मोड़ा मंडल में यह सेवा शुरू हो जाएगी। 

आधार कार्ड बनाने के साथ सामान्य इंश्योरेंस की भी देंगे सुविधा
घर-घर जाकर डाकिए आधार ही नहीं बनाएंगे बल्कि इंश्योरेंश सेवाओं में भी भूमिका निभाएंगे। डाकिया जनरल इंश्योरेंस यानी वाहन, सुरक्षा आदि के बीमा भी करेंगे। इससे उपभोक्ताओं को घरों में ही सेवा का लाभ मिल सकेगा। 

500 डाकियों में से 65 को उपलब्ध कराई आईडी

उत्तराखंड में अल्मोड़ा मंडल के डाकघरों में बागेश्वर जिले समेत लगभग 500 डाकिए तैनात हैं। इस योजना के लिए 65 डाकियों को आधार आईडी उपलब्ध करा दी गई हैं। इनमें 25 डाकियों के मोबाइल अपडेट कर दिए हें। अन्य डाकियों को भी आईडी मुहैया कराकर प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here