युवाओं के लिए अच्छी खबर: एयर फोर्स में निकली भर्तियाँ, ऐसे करें आवेदन..


AIR FORCE

देहरादून: भारतीय वायुसेना में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर हैइंडियन एयर फोर्स द्वारा ग्रुप एक्स (X) और वाई ट्रेड (Y) में एयर मैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

इच्छुक वह योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट http://airmenselection.cdac.in या http://careerindianairforce.cdac.in पर जाकर 22 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 7 फरवरी रखी गई है। इसके अलावा जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट फिजिकल फिटनेस टेस्ट मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा 18 अप्रैल से 22 अप्रैल 2021 के बीच होगी।

इन पदों आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ बारहवीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। शैक्षिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए आप http://davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10801_18_2021b.pdfhttp://davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10801_18_2021b.pdf पर जाकर डिटेल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

चयन प्रक्रिया:

एयर फोर्स में एयर मैन के पदों पर चयन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन टेस्ट फिजिकल फिटनेस टेस्ट मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। इसके अलावा परीक्षा पैटर्न की विस्तृत जानकारी के लिए आपको नोटिफिकेशन में जानकारी मिल जाएगी। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर 22 जनवरी 2021 से ऑनलाइन एप्लीकेशन लिफ्ट एक्टिव होने के बाद सुबह 10:00 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क के तौर पर ₹250 का भुगतान करना होगा। परीक्षा की तारीख से 48 से 72 घंटे पहले उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे। हालांकि ऑफिशल वेबसाइट से भी भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here