
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र को और मजबूत करने के संकल्प के साथ सभी से मतदान के रूप में अपना कर्तव्य निर्वहन करने की अपील की।
सीएम त्रिवेंद्र ने लिखा कि, “निर्वाचन लोकतंत्र का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उत्सव होता है और जागरूक व नियमित मतदाता प्रजातंत्र के विश्वसनीय स्तंभ होते हैं। हर मतदाता का यह कर्तव्य है कि वह वोट के माध्यम से सही एवं सच्चे व्यक्ति का चयन कर देश के विकास में सहभागी बने। आज “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” पर संकल्प लें कि हम राष्ट्रहित में शत-प्रतिशत मतदान कर अपने लोकतंत्र को और मजबूत करेंगे। प्रदेश के समस्त मतदाता भाई-बहनों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”





