
उत्तराखंड आपने करोना से ‘जंग’ में जीती पहली जीत, संक्रमित ट्रेनी आईएफएस अस्पताल से हुआ डिस्चार्ज आप सब बनाये समाजिक दूरी :

जी हा उत्तराखंड में कोरोना से जंग लड़कर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का एक संक्रमित ट्रेनी आईएफएस अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया है।
बता दे कि आईएफएस की जांच की दोबारा भी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जो सुखद है
उत्तराखंड में कोरोना के अब तक पांच मरीज सामने आए थे जिसमे से पहला मरीज ठीक हुआ है। अभी चार संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।
आपको बता दें कि ट्रेनी आईएफ को 15 मार्च को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह स्पेन से लौटा था। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने अन्य ट्रेनी आईएफएस के भी सैंपल लिए थे। 19 मार्च को दो और ट्रेनी आईएफएस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिनमें अब एक पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। ।
कोरोनावायरस कोविड-19 को लेकर उत्तराखंड सरकार ने मंत्रियों को दिए जनपदों के प्रभार।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को दिया गया हरिद्वार का प्रभार।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को टिहरी और उत्तरकाशी जनपद की दी गई जिम्मेदारी।
कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को पौड़ी जनपद की दी गई जिम्मेदारी।
राज्य मंत्री धन सिंह रावत को रुद्रप्रयाग और चमोली की दी गई जिम्मेदारी।
कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को पिथौरागढ़ और चंपावत की दी गई जिम्मेदारी।
राज्यमंत्री रेखा आर्य को बागेश्वर की दी गई जिम्मेदारी।
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को अल्मोड़ा और नैनीताल की दी गई जिम्मेदारी।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को देहरादून और उधम सिंह नगर जनपद की दी गई जिम्मेदारी।
जनपदों में कोरोनावायरस कोविड-19 को लेकर सभी व्यवस्थाएं और अधिकारियों को निर्देश देंगे मंत्री।






