आगे के लिए किसी भी स्थिति के लिए पूरी योजना तैयार है: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत

 

आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  रावत ने विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम चंद्र अग्रवाल, सहकारिता व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ धनसिंह रावत व अन्य जनप्रतिनिधिगण ने राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण की वर्तमान स्थिति और प्रदेशवासियों को इसके प्रभाव से बचाने के लिए उठाए गए कदमों पर विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति का लगातार जायजा लिया जा रहा है और हर आवश्यक उपाय किया जा रहा है। अभी उत्तराखंड स्टेज वन में ही है फिर भी हर तरह की सावधानी बरती जा रही है। आगे के लिए किसी भी स्थिति के लिए पूरी योजना तैयार है।

mostbet

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत दिनांक 14 अप्रैल, 2020 तक हुए लॉक डाउन के कारण दिल्ली में फंसे उत्तराखण्ड के व्यक्तियों के भोजन, रहने व उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹ 50 लाख स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के प्रत्येक व्यक्ति के रहने, खाने एवं उनको उनके गंतव्य तक पहुंचाना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस संबंध मे आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here