उत्तराखंड : नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के लिए आपका औली तैयार है कल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ओर सतपाल महाराज करेंगे शुभारंभ।

नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के लिए औली तैयार है कल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र करेंगे शुभारंभ।


आज देशभर से 250 खिलाड़ी पहुंचेंगेऔली
उत्तराखंड मै नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के लिए विश्व प्रसिद्ध ओर पर्यटक स्थल औली पूरी तरह से तैयार हो चुका है यहाँ शनिवार को देशभर से लगभग 250 खिलाड़ी अपने हुनर का जोहर दिखाएंगे

mostbet


आठ फरवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहेंगे।
उत्तराखंड के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन ऑफ  उत्तराखंड की ओर से 8 से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार औली की ढलान पर प्राकृतिक बर्फ होने से चैंपियनशिप रोमांचक होगी।
इसके साथ ही निचली ढलान पर चार फीट बर्फ और ऊपरी ढलान पर 5 से 6 फीट तक बर्फ है। जिससे आर्टिफिशियल बर्फ की जरूरत नहीं पड़ी। नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप सीनियर, जूनियर व सब जूनियर वर्ग में आयोजित की जा रही है
जिसमे पुुरुष व महिला वर्ग, जूनियर अंडर-21, जूनियर अंडर-18 के लिए स्लैलम व जायंट स्लैलम प्रतियोगिता होगी। सब जूनियर अंडर-16 व अंडर-14 के लिए जायंट स्लैलम और पुरुष व महिला वर्ग में स्नो बोर्ड, जूनियर अंडर-21 व अंडर-18 में स्नो बोर्ड और क्र्रॉस कंट्री स्कीइंग रेस आयोजित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here