
इस समय सबसे बड़ी खबर देहरादून से आ रही है जहां खबर है कि
जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है !
वही कुछ लोगों की हालत बेहद नाज़ुक, है बता दे कि भाजपा के
मसूरी विधायक गणेश जोशी के मोहल्ले में ही इन 6 लोगो की मौत हुई ये पूरी दुःखद घटना देहरादून के नेशविला रोड़ की है।

आपको एक बार फ़िर बता दे कि जहरीली शराब के सेवन से देहरादून में छह लोगों की मौत हो गई है और एक की हालत खराब है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
वही इससे पहले टिहरी जनपद के एक गांव में शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी।

ओर कुछ समय पहले हरिद्वार जनपद में भी जहरीली शराब से भी 42 लोगों की मौत का मामला सामने आया था।




