सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी सहित संघ का पसीना ला रहा है रंग, अब जल्द दूर होगी गोल्डन कार्ड की खामियां पढे रिपोर्ट

सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा गोल्डन कार्ड की खामियो को लेकर किए जा रहा प्रयास सफल होने की दिशा मे है 

सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी  की मेहनत ला रही है रंग  जल्द दूर होगी  गोल्डन कार्ड की खामिया 

mostbet


गोल्डन कार्ड की योजना अटल आयुष्मान योजना से पृथक करने, कार्मिको के इस स्वास्थ्य योजना को CGHS की दरो पर संचालित करने तथा नये सिरे से सम्पूर्ण चिकित्सालयो को सूचीबद्व किये जाने के सम्बन्ध मे आज सचिवालय संघ द्वारा सचिव स्वास्थ्य से मुलाकात कर सचिवालय संघ की कार्मिको, पेन्शनर्स व परिवार के आश्रितो से जुडी इस मुहिम मे स्वास्थ्य मंत्री के स्तर पर प्रमुखता से रखी बात को अपेक्षाकृत रूप मे स्वीकार कर लिये जाने तथा सचिवालय संघ की मांग के अनुरूप प्रस्ताव अनुमोदित कर दिए जाने के अब इससे सम्बन्धित सम्यक शासनादेश को अविलंब निर्गत किये जाने का अनुरोध आज सचिव वित्त से किया गया है।

इस सम्बन्ध मे सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया है कि गोल्डन कार्ड की खामियो को लेकर प्रदेश के कार्मिकों, पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों की भावनाओं व अपेक्षित मांग के अनुरूप सचिवालय संघ द्वारा किए जा रहा प्रयास अन्ततः सफल होने की दिशा मे है तथा स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सचिवालय संघ व समस्त कार्मिक वर्ग को विश्वास मे लेते हुये अपेक्षित प्रस्ताव, जो मुख्यतः इस योजना को CGHS की दरो पर चलाये जाने को लेकर है, पर स्वीकृति प्रदान कर दिये जाने के उपरांत अब इससे सम्बन्धित संशोधित आदेश जारी होना है, जिसके लिए सचिवालय संघ लगातार सक्षम स्तरो पर अपना दबाव बनाये हुए है, इसी कडी मे आज सचिव वित्त से अनुरोध किया गया है, संघ द्वारा विश्वास जताया गया है कि नये मुख्यमंत्री की सचिवालय सहित प्रदेश के कार्मिक, पेंशनर्स व उनके परिवार के आश्रितो के लिए गोल्डन कार्ड की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाऐ पहली लाभकारी सौगात होगी, जिसका इन्तजार सभी कार्मिक व पेंशनर्स बेसब्री से कर रहे हैं, सचिवालय संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सुनील लखेडा व महासचिव विमल जोशी द्वारा गोल्डन कार्ड का सुधारात्मक शासनादेश जल्दी जारी किये जाने का अनुरोध स्वास्थ्य सचिव से किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here