मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कुम्भ मेले की तैयारी का लिया जायजा, अधिकारियों को मेले की चाक-चौबंद व्यवस्था कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने आज जनपद गढ़वाल के स्वर्गाश्रम तथा ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला में कुम्भ मेले की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों मेले की चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने लक्ष्मणझूला एवं स्वर्गाश्रम में स्नान घाटों का निरीक्षण किया। लक्ष्मी नारायण, स्वर्गाश्रम, गीता भवन, साधुसमाज, परमार्थनिकेतन, वेद निकेतन सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जबकि वेद निकेतन आश्रम के पास तटीय स्थल को सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश भी दिए।

मुख्य सचिव ओमप्रकाश जानकी सेतु से पैदल निरीक्षण करते हुए, जीएमवीएन के टीआरएच ऋषिकेश पहुंचे। निरीक्षण में मेलाधिकारी कुम्भ दीपक रावत, जिलाधिकारी गढ़वाल डाॅ0 विजय कुमार जोगदण्डे, जिलाधिकारी देहरादून डॉ अशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here