
उत्तराखंड में आज कुल 186 कोरोना के मामले सामने आये हैं. जबकि एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है. वहीँ राहत की बात यह रही कि आज 161 मरीज ठीक भी हुए हैं. प्रदेश में इस समय 1162 कोरोना संक्रमित मरीज एक्टिव हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोडा में 5, बागेश्वर में 1, चमोली में 4, देहरादून में 65, हरिद्वार में 58, नैनीताल में 14, पौड़ी में 5, रुद्रप्रयाग में 3, टिहरी में 18, उधमसिंह नगर में 7 और उत्तरकाशी में 6 मामले सामने आये हैं.
अब तक की बात करें तो प्रदेश में कुल 99,258 मामले सामने आ चुके हैं. इनमे से 94,916 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1708 लोगों की जान जा चुकी है.





