
देहरादून : देशभर में भले ही कोरोना वायरस के मामले घटते नजर आ रहे हैं। लोग चैन की सांस ले रहे हैं लेकिन देवभूमि उत्तराखंड के लोगों के लिए अभी भी खतरा टला नही है। यहां कोरोना के आंकड़े डराने वाले हैं। खासकर विशेषज्ञों की जानकारी के अनुसार, देश के तीसरी लहर की ओर बढ़ने पर बच्चों इसका शिकार होंगे।
उत्तराखंड में भी अब तक करीब 1000 बच्चे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में अब उत्तराखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से उत्तरकाशी,चमोली, बागेश्वर और चंपावत जिले में फैब्रिकेटेड कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है। चारों जिलों के डीएम( DM)से प्रस्ताव मांगा गया है। इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
आपको बता दें कि राज्य में पिछले दस दिनों में 9 साल से कम उम्र के लगभग 1,000 बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं बच्चों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालोंमें भर्ती कराया गया है।गांवों की बात करें तो यहां वायरस तेजी से फैल रहा है और मौतें भी हो रही हैं। नैनीताल के एक गांव में तो बीते दो हफ्तों में 30 लोगों की मौत हो गई।






