वाह त्रिवेद्र जी, यही उम्मीद थी आप से उत्तराखंडियों को
आखिर ऐसा क्या कर दिया मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने, जानिए इस रिर्पोट में
देहरादून।उत्तराखंड की त्रिवेन्द्र सरकार ने अवैध सरकार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ऐसे कड़े कदम उठाने जा रही है कि कच्ची शराब माफिया अब नहीं बच पायेंगे। उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार अब जहरीली शराब कांड जैसे मामलों की जांच के लिए एक सख्त विधेयक लाएगी। इसके साथ ही जांच के लिए एक आयोग का गठन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में कारोबारियों को लेकर खुलासा भी कर चुकी है। लेकिन फिर भी घटना की तह तक जाकर जांच की जाएगी। इसके लिए आईजी रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की जा रही है। मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं।
उत्तराखंड और यूपी में जहरीली शराब से हुई 100 से ज्यादा मौतों को लेकर सीएम त्रिवेंद्र ने सख्ती बरती है। बता दें कि पुलिस के मुताबिक जहरीली शराब सहारनपुर से लाकर झबरेड़ा क्षेत्र में ग्रामीणों को बेची गई थी। पुलिस ने सहारनपुर से शराब खरीदकर यहां बेचने के आरोप में बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है जबकि शराब बनाने वाले मुख्य आरोपी बाप-बेटे समेत तीन अब भी फरार हैं। पुलिस की माने तो गांवों में रेक्टीफायर के नाम से मशहूर केमिकल कच्ची शराब को अधिक नशीला बनाता है। कहते हैं कि इसकी मात्रा ज्यादा हो जाए तो यही नशा जहर बन जाता है। बताया जाता है कि यूपी के एजेंट बाल्लुपुर समेत आसपास के गांवों इसकी सप्लाई करते हैं।