उत्तराखंड: कार खाई में गिरने से 4 की मौत  पहाड़ के परिवार मे मचा कोहराम 

उत्तराखंड धारचूला में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से 14 साल के बच्चे समेत चार की मौत  परिवार मे कोहराम

 

दुःखद ख़बर उत्तराखंड के सीमांत गांव धारचुला के कालिका-खुम्ती मोटर मार्ग से आई है जहां अल्टो कार खाई में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल 14 साल के किशोर ने जानकारी अनुसार अस्पताल में दम तोड़ा दिया। आपको बता दे कि बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग तीन बजे अल्टो कार संख्या यूके 05टीए 1693 अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। ओर इस दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय मोहित तितियाल पुत्र बसंत सिंह तितियाल निवासी कालिका, सेना में कार्यरत 24 वर्षीय केशव दत्त पुत्र देवी दत्त निवासी बजानी, 16 वर्षीय मनीष पुत्र राजेंद्र निवासी बजानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 14 वर्षीय विनोद पुत्र महेश लाल निवासी कालिका ने धारचूला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस सड़क हादसे के बाद मृतक लोगो के परिवार में कोहराम मचा हुवा है। गाव से लेकर पूरे परिवार में दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। हर किसी की आंखे नम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here