मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं , अनिल बलूनी ओर महेन्द्र पाण्डेय को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष . जेपी नड्डाजी के नये राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में उत्तराखण्ड से अनिल बलूनी और महेन्द्र पाण्डेय को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने पर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि बीजेपी की नई टीम में सभी राज्यों से युवाओं और महिलाओं को मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक संतुलित टीम है और उन्हें पूरा विश्वास है कि आदरणीय नड्डाजी के नेतृत्व में पार्टी सफलता के सफर को जारी रखते हुए राष्ट्रहित और जनहित के लक्ष्यों को हासिल करेगी।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here