मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने राजनीतिक गुरु से लिया आशीष , बोले खडूडी बहुत हड़कया हमने तीरथ को तो फिर बोले मुख्यमंत्री हड़कता वही है जिसमे अपनापन होता है

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने राजनीतिक गुरु खडूडी जी से मिलकर लिया आशीष ,

 

 

 

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद तीरथ सिंह रावत गुरुवार को अपने राजनीतिक गुरु और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी से मिलने पहुंचे। तीरथ सिंह रावत, खंडूरी के देहरादून स्थित आवास पहुंचे और आशीर्वाद लिया।

वहीं बदरीनाथ के भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत के लिए अपनी सीट छोड़ने का तैयार हैं। उन्होंने तीरथ सिंह रावत को अपनी सीट से चुनाव लड़ने का निमंत्रण दिया है। 

 

सचिव परिवहन शैलेश बगोली को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। गुरुवार को इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किए।

 

एक ही सवाल, नंबर दो पर रहेंगे कौशिक

मुख्यमंत्री पद पर तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी के बाद हरिद्वार की जनता की निगाहें सरकार के नए मंत्री मंडल पर टिकी हैं। त्रिवेंद्र सरकार में शहर विधायक मदन कौशिक नंबर दो पर थे। सत्ता के समीकरण बदलने के बाद धर्मनगरी के लोग बेसब्री से मंत्रिमंडल के विस्तार का इंतजार कर रहे हैं। नए मुखिया के मंत्रिमंडल में मदन कौशिक का कद क्या होगा, इसको लेकर ही अटकलों का बाजार गरम है। 

 

नए मंत्री मंडल को लेकर चर्चाएं

प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद से हरिद्वार में भी नए मंत्री मंडल को लेकर चर्चाएं हैं। सरकारी, निजी कार्यालयों, चाय की दुकानों, बाजारों, घरों में इसी बात की चर्चा है कि मदन कौशिक को मंत्री मंडल को कौन सा विभाग मिलेगा। मदन कौशिक हरिद्वार से चौथी बार विधायक हैं।

टीएसआर गए, टीएसआर आए

उत्तराखंड की राजनीति में बीते चार दिनों से टीएसआर नाम काफी छाया रहा। पहले चर्चा यह थी कि टीएसआर यानी त्रिवेंद्र सिंह रावत चले गए हैं तो अब अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। लेकिन बुधवार को जैसे ही तीरथ सिंह रावत के नाम की घोषणा हुई तो एक बार फिर टीएसआर ही चर्चाओं में आ गया। तमाम लोग इस तरह की बातें करने लगे कि टीएसआर गए, टीएसआर आए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here