
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने शनिवार को देर सांय सचिवालय स्थित आपदा प्रबन्धन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों से प्राप्त होने वाली सूचनाओं के संकलन तथा उनपर की जाने वाली त्वरित कार्यवाही से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रदेश में पिछले दो दिन से हो रही लगातार वर्षा के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन केन्द्र को चौबीसो घंटे सक्रिय बनाये रखा जाय। राज्य में कहीं भी किसी प्रकार की आपदा घटित होने पर त्वरित राहत की व्यवस्था सुनिश्चित हो इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। 
मुख्यमंत्री ने इस सम्बंध में सचिव आपदा प्रबन्धन अमित नेगी को दूरभाष पर निर्देश दिये कि राज्य स्तरीय आपदा प्रबन्धन केन्द्र में हर समय अनुभवी ड्यूटी आफिसर की तैनाती रखी जाय, जो सभी सम्बंधित विभागों से सम्पर्क कर व्यवस्थायें सुनिश्चित करा सकें।
उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की तैनाती आपदा प्रबन्धन केन्द्र में किया जाना भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये
तथा सभी जिलों के आपदा प्रबन्धन केन्द्रों से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखने तथा सभी विभागों से बेहतर समन्वय पर भी ध्यान देने को कहा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल का भी औचक निरक्षण किया अस्पताल पहुच कर सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने मरीजो से उनका हाल चाल जाना साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओ का जायजा लिया
ओर उचित दिशा निर्देश अस्पताल के अधिकारियों को दिए गए कुछ मरीजों के परिजन ने अस्पताल की व्यवस्था पर नारजगी भी जताई जिसको सीएम ने जल्द दूर करने का विस्वास दिलाया




