हेलो नमस्कार! मैं अरविंद केजरीवाल बोल रहा हूं, उत्तराखंड की जनता के नाम जारी किया ऑडियो संदेश, किए ये वादे।

हेलो नमस्कार! मैं अरविंद केजरीवाल बोल रहा हूं, उत्तराखंड की जनता के नाम जारी किया ऑडियो संदेश, किए ये वादे।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने उत्तराखंड की जनता के नाम जारी किया ऑडियो संदेश, किए ये वादे

ये है केजरीवाल का हथियार विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सीएम केजरीवाल ने उत्तराखंड की जनता को दिया संदेश
लोगों से किया मुफ्त बिजली-पानी और मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा

पढ़िए क्या बोले
हेलो नमस्कार! मैं अरविंद केजरीवाल बोल रहा हूं।
आइए हम सब मिलकर देवभूमि को भी नई दिल्ली की तर्ज पर विकसित करें…।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक ऑडियो क्लिप के जरिए यह संदेश उत्तराखंड के लोगों तक पहुंचाया है। सोमवार को देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय में एक मिनट के इस इस ऑडियो संदेश को जारी किया गया। 
ऑडियो क्लिप में अरविंद केजरीवाल लोगों से कुशलक्षेम पूछकर बात शुरू करते हैं। संदेश में उन्होंने कहा कि देवभूमि को भी नई दिल्ली की तर्ज पर विकसित करें, जहां लोगों को मुफ्त बिजली, पानी और शिक्षा की सुविधा मुहैया हो।
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में भी हालात बेहद खराब थे। कांग्रेस और भाजपा जैसे दलों ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। इसीलिए लोगों ने अपनी खुद की पार्टी यानी आम आदमी पार्टी बना ली।
दिल्ली की तरह सुविधाएं हो सकती हैं
केजरीवाल का कहना है कि उत्तराखंड में भी बिजली और पानी की सुविधा मुफ्त दी जा सकती है। दिल्ली की तर्ज पर अच्छी सड़कें बन सकती हैं। उत्तराखंड में भी मोहल्ला क्लीनिक खोले जा सकते हैं। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली सरकार कोरोना से निपटने में काफी हद तक सफल रही है। 

ऑडियो संदेश जारी करते हुए पार्टी प्रवक्ता रवींद्र सिंह आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश उत्तराखंड के लगभग 70 लाख लोगों तक पहुंच रहा है। ऑडियो क्लिप के जरिए केजरीवाल देवभूमि की जनता से सीधे रूबरू हो रहे हैं।
बहराल उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी तेज़ी के साथ उत्तराखंड की जमीन पर पांव पसार रही है जो भाजपा कांग्रेस के लिए शुभ सकेत नही !भले ही दो ही दल ये कह रहे हो कि हमको कोई फर्क नही पड़ता
ओर ख़बर यही है कि फर्क तो पड़ता है भाई !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here