
आपको बता दे कि
रविवार रात को बस से कूदने वाले सैन्य अधिकारी को पुलिस ने झाड़ियों से सकुशल बरामद कर लिया।
जानकारी अनुसार उसे हल्की चोटें आई हैं। वही पुलिस ने उसे सेना पुलिस को सौंप दिया। जहा उसका सेना हॉस्पिटल जोशीमठ में उपचार चल रहा है। वही बात सामने आई है कि सैन्य अधिकारी का व्यवहार असाधारण लग रहा था, जिसकी सेना की पुलिस जांच कर रही है।
आपको बता दे कि बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को बस से जोशीमठ जा रहे एक युवक ने पालड़ा गांव के समीप बस की खिड़की से उतर कर खाई में छलांग लगा दी थी। तब से सेना, पुलिस व एसडीआरएफ ओर ग्रामीण उसकी खोज में जुटे थे।
फिर बस से कूदने वाले की पहचान सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जीतहर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से उड़ीसा का रहने वाला है। ओर आर्मी सर्विस कोर नागालैंड में कार्यरत लेफ्टिनेंट वर्तमान में दक्षिण दिल्ली में रहता है और आजकल अवकाश पर है।
बता दे कि रविवार को सैन्य अधिकारी के कूदने की खबर मिलते ही पुलिस की सर्च ऑपरेशन टीम उसे रात भर तलाशती रही।
फिर सोमवार सुबह वह झाड़ियों में बैठा मिला। बताया जा रहा है कि चमोली में बस में बैठने से पहले उसने बस की परिक्रमा की थी और बस में भी वह भजन गा रहा था। जोशीमठ कोतवाल जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि सैन्य अधिकारी को सेना पुलिस को सौंप दिया गया है। उसकी शादी को लेकर भी परिजनों के साथ अनबन की बात सामने आई है।
बहराल वे सैन्य अधिकारी है भारत माता के रक्षक है हम उम्मीद करते है कि भारत माता उनके दुःख को हर लेगी ओर वे फिर से अपने कर्तव्य पर डट जायेगे




